ये है मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का गांव जिलिंगगोड़ा, पहली बार अपने घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

घर के द्वार को फूल-माला से सजाया गया. छोटे भाई दीकूराम सोरेन समेत पूरा परिवार चंपाई सोरेन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. प्रशासन ने भी स्वागत की भव्य तैयारी की. गांव के बाहर हेलीपैड बनवाया गया.
Champai Soren Grand Welcome|जिलिंगगोड़ा (सरायकेला-खरासवां), दशमथ सोरेन : झारखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार बुधवार (7 फरवरी) को सरायकेला-खरसावां जिला स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे. यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. हेलीपैड से लेकर उनके घर तक पूरे गांव को सजा दिया था. पूरे गांव को गोबर से लीपकर साफ किया गया. नृत्य-संगीत के साथ कोल्हान टाईगर का उनके पैतृक गांव में स्वागत हुआ. स्वागत से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी अभिभूत दिखे. हर कोई
गांव में थी भव्य तैयारी, परिवार को था बेसब्री से इंतजार
उनके घर के द्वार को फूल-माला से सजाया गया. छोटे भाई दीकूराम सोरेन समेत पूरा परिवार चंपाई सोरेन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. प्रशासन की ओर से भी उनके स्वागत की भव्य तैयारी की गई. गांव के बाहर ही हेलीपैड का निर्माण कराया गया.
ढोल, मांदर बजाकर किया टाईगर का स्वागत
गांव में लोगों ने ढोल, मांदर बजाकर अपने टाईगर (कोल्हान टाइगर) चंपाई सोरेन का स्वागत किया. मुख्यमंत्री के अपने गांव पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग गांव के बाहर सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा के पास पहुंच गए थे. सभी मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन की एक झलक पाने को बेताब थे.
Also Read: जमशेदपुर : मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने घर जिलिंगगोड़ा आयेंगे चंपाई सोरेननृत्य-संगीत के बीच अपने गांव पहुंचे चंपाई सोरेन
कई घंटे पहले से ही लगातार ढोल-मांदर बज रहे थे. महिलाएं झकझुमर नृत्य कर रहीं थीं. गांव में चंपाई सोरेन पहुंचे, तो पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया. महिलाओं ने थाली में उनके चरण पखारे. गांव में सड़क पर कारपेट बिछाया गया. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

सुबह से तैयारी में जुटा था जिला प्रशासन
चंपाई सोरेन के गांव के लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी सुबह से ही तैयारी में जुटा था. अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर से जिलिंगगोड़ा पहुंचने के बाद सीएम सबसे पहले सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद गांव की महिलाएं पारंपरिक तरीके से उनके पांव धोकर उनका स्वागत करेंगी.
Also Read: नौ फरवरी को सीएम चंपाई सोरेन देंगे अबुआ आवास की पहली किस्त की राशिसबसे पहले जाहेरथान में माथा टेकने पहुंचे सीएम सोरेन
मुख्यमंत्री यहां से निकलने के बाद सबसे पहले गांव के पश्चिमी छोड़ पर स्थित जाहेरथान जाएंगे. यहां मरांगबुरु जाहेर आयो के चरणों में नतमस्तक होंगे. उसके बाद अपने घर में प्रवेश करेंगे. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके बाद यह उनका अपने पैतृक गांव का पहला दौरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




