ePaper

Jharkhand News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची और देवघर से विशेष विमान सेवा की सुविधा, शेड्यूल जारी

Updated at : 23 Mar 2023 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, रांची और देवघर से विशेष विमान सेवा की सुविधा, शेड्यूल जारी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देशभर के हवाई अड्डाें से ग्रीष्मकालीन विशेष विमान सेवा की अनुमति दी है. इसके तहत रांची और देवघर से 26 मार्च से 28 अक्तूबर तक विशेष उड़ान सेवा का लाभ यात्रियों को मिलेगी. इसको लेकर शेड्यूल भी जारी हुआ है.

विज्ञापन

Jharkhand News: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देशभर के हवाई अड्डा से ग्रीष्मकालीन विशेष विमान सेवा का शेड्यूल जारी किया है. इसमें रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा और देवघर हवाई अड्डा से भी 26 मार्च से 28 अक्तूबर तक विशेष उड़ान होगी. इंडिगो, एयर एसिया और गो फर्स्ट का विमान समय सारिणी के अनुसार अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान भरेगा. अकासा एयरलाइन की भी दो उड़ान होगी, लेकिन अभी उसकी अनुमति नहीं मिली है.

रांची से विभिन्न शहरों के लिए घोषित उड़ान

– इंडिगो की फ्लाइट सुबह 7.20 बजे पुणे से रांची पहुंचेगी जो 8.05 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी

– एयर एसिया की फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 7.25 में रांची पहुंचेगी जो 7.55 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी

– इंडिगो की फ्लाइट सुबह 7.30 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी जो 8.00 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी

– इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8.00 बजे कोलकाता से रांची पहुंचेगी जो 8.20 बजे वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी

– एयर एसिया की फ्लाइट सुबह 8.15 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी जो 8.45 बजे वापस दिल्ली होते हुए श्रीनगर जायेगी

– सुबह 9.05 बजे जयपुर से फ्लाइट रांची पहुंचेगी जो 9.45 बजे वापस जयपुर के लिए उड़ान भरेगी

– सुबह 9.35 बजे लखनऊ से फ्लाइट रांची पहुंचेगी जो 10.10 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी

– एयर एसिया की फ्लाइट सुबह 10 बजे मुंबई से रांची पहुंचेगी जो 10.30 बजे वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगी

– एयर एसिया की फ्लाइट सुबह 9.45 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी जो 10.20 बजे वापस दिल्ली जायेगी

– एयर एसिया की फ्लाइट सुबह 11.15 बजे बेंगलुरु से रांची पहुंचेगी जो 11.45 बजे वापस बंगलुरु जायेगी

– गो फर्स्ट एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 11.25 बजे रांची पहुंचेगी जो 11.55 में वापस बेंगलुरु जायेगी

– इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11.30 बजे हैदराबाद से रांची पहुंचेगी जो दोपहर 12 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी

Also Read: नितिन गडकरी पलामू को देंगे 4,287 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, जानें डिटेल

– एयर एसिया की फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगी और 12.30 बजे वापस दिल्ली होकर कोचीन तक जायेगी

– इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 12 बजे देवघर से आयेगी जो 12.30 बजे वापस देवघर के लिए जायेगी

– इंडिगो की फ्लाइट पटना से दोपहर 12.50 बजे रांची पहुंचेगी और 1.30 बजे वापस पटना होते हुए लखनऊ जायेगी

– इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे भुवनेश्वर से रांची पहुंचेगी जो 1.40 बजे रांची से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी

– इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 1.55 बजे पटना से रांची पहुंचेगी जो 2.55 बजे वापस पटना के लिए उड़ान भरेगी

– एयर एसिया की फ्लाइट दोपहर 2.40 बजे बेंगलुरु से रांची पहुुंचेगी जो 3.10 बजे वापस बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola