दहेज में पल्सर नहीं देने पर शादी से किया इनकार युवती ने प्रेमी के आंगन में आग लगा दे दी जान

Published at :14 Jun 2020 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज में पल्सर नहीं देने पर शादी से किया इनकार युवती ने प्रेमी के आंगन में आग लगा दे दी जान

प्रेमी ने शादी करने से इनकार किया तो युवती (20) ने प्रेमी के घर के आंगन में अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया जा रहा था. इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने प्रेमी खादिम उर्फ लालू को हिरासत में ले लिया है. घटना कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रेमी ने शादी करने से इनकार किया तो युवती (20) ने प्रेमी के घर के आंगन में अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया जा रहा था. इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने प्रेमी खादिम उर्फ लालू को हिरासत में ले लिया है. घटना कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर की है.

मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी और खादिम के बीच पिछले चार सालों से प्रेम संबंध था. खादिम ने बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था, लेकिन अब किसी और से शादी करने जा रहा था.

इसकी जानकारी मिलने पर बेटी शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे आजादनगर स्थित मौसी के घर जाने की बात कह कर घर से निकली थी. वहां न जाकर वह अपने प्रेमी के घर चली गयी और उसके घर के आंगन में आग ली.

घटना के बाद खादिम और उसके घर वाले बेटी को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया. शनिवार की तड़के रांची जाने के दौरान रास्ते में बेटी ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola