झारखंड के सब्जी विक्रेता के बेटे का गजब कारनामा, 2 सेमी के रद्दी कागज पर बनाई भगवान गणेश की मिनी पेंटिंग

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के रहने वाले सुमन गोप की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गालूडीह के सब्जी विक्रेता के बेटे सुमन गोप ने महज दो सेंटीमीटर में भगवान गणेश की मिनिएचर पेंटिंग बनाकर अपनी अद्भुत कला का लोहा मनवाया है।

विज्ञापन

जमशेदपुर: कहावत है कि 'हुनर किसी संसाधन का मोहताज नहीं होता'. इसे सच कर दिखाया है पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला प्रखंड) के गालूडीह स्थित चोड़िंदा निवासी सुमन गोप ने. सब्जी बेचने वाले के बेटे सुमन के हाथों में ऐसा जादू है कि वे रद्दी कागजों और बेकार चीजों में भी अपनी कला से जान फूंक देते हैं. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सुमन ने महज 2 सेंटीमीटर के रद्दी कागज के टुकड़े पर भगवान गणेश की अद्भुत मिनिएचर (सूक्ष्म) पेंटिंग बनाकर अपनी कलाकारी का लोहा एक बार फिर मनवाया है.

विज्ञापन

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

सुमन गोप की इस अनोखी कलाकृति का प्रदर्शन चोड़िंदा पंचायत स्थित बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल में किया गया है. इसका औपचारिक उद्घाटन गणेश पूजा के दिन क्षेत्रीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन करेंगे. मिनिएचर पेंटिंग की बात करें तो यह सामान्य चित्रों से काफी छोटी होती है, लेकिन इसमें बारीक और विस्तृत नक्काशी का काम किया जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार भारत में 7वीं से 10वीं शताब्दी के आसपास ताड़पत्रों से शुरू हुई इस प्राचीन कला शैली में सुमन गोप को महारत हासिल है.

ये भी पढ़ें: 6 रुपये लगाओ, 10 हजार पाओ... चाईबासा में कैसे चल रहा लॉटरी का काला कारोबार, जानें पूरा खेल

बेकार सामान से गढ़ीं कलाकृतियां

सुमन गोप केवल कागज ही नहीं, बल्कि पेड़ की जड़ों और पुराने गमछों से भी अद्वितीय कलाकृतियां तैयार करते हैं. बीते वर्षों में उन्होंने पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा के दौरान सूती गमछे से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनाई थी, जिसे वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी काफी सराहा था. इसके अलावा वे पेड़ की जड़ से ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और रद्दी कागजों से मां सरस्वती की प्रतिमा बना चुके हैं. इससे पहले वे 2 रुपये के पुराने सिक्के पर जमशेदजी टाटा की बेहद बारीक मिनिएचर पेंटिंग बनाकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं.

पिता ट्रेन से जमशेदपुर जाकर बेचते हैं सब्जी

सुमन गोप के पिता पूर्ण चंद्र गोप बेहद सादे माहौल में परिवार का गुजारा करते हैं. वे रोज लोकल ट्रेन से जमशेदपुर और आसपास की ग्रामीण हाट-बाजारों में सब्जी बेचने जाते हैं. आर्थिक तंगी और आधुनिक सुविधाओं के अभाव के बावजूद सुमन ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में आयोजित कला प्रदर्शनी से प्रेरणा लेकर यह विद्या सीखी. महंगी सामग्री खरीदने के साधन न होने पर सुमन ने आसपास फेंकी जाने वाली बेकार चीजों को ही अपनी साधना का जरिया बना लिया.

ये भी पढ़ें: पिता के साथ घुमने निकला था मासूम, एग्रिको में ट्रेलर ने छीन ली दोनों की जिंदगी... पढ़ें पूरी खबर

13जी 10- कलाकार सुमन गोप. 13जी 11- भगवान गणेश की बनायी गयी दो सेंटीमीटरमें मिनिएचर पेटिंग13जी 12- सिक्खे में बनायी गयी जमशेदजी टाटा की तस्वीर. 13जी 13-सिक्के को दूसरा भाग 13जी 14-रद्दी कागज और गमछा से बनी मां सरस्वती की कलाकृति. 13जी 15- पेड़ की जड़ से बनाये गये नीरज जोपड़ा की कलाकृति | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola