पिता के साथ घुमने निकला था मासूम, एग्रिको में ट्रेलर ने छीन ली दोनों की जिंदगी... पढ़ें पूरी खबर
सांकेतिक तस्वीर
जमशेदपुर के सिदगोड़ा में एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार टिप ट्रेलर की टक्कर से दोनों की जान चली गई.
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी. दुर्घटना पूर्व मुख्यमंत्री के एग्रिको स्थित आवास के समीप भुइयांडीह से एग्रिको सिग्नल जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार टिप ट्रेलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
अस्पताल ले जाने पर बच्चे को मृत घोषित किया
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसके पिता की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की खबर लिखें जाने तक पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त टिप ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
हादसे के बाद एक घंटे तक यातायात प्रभावित
दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गयी. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए