नीरज सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नीरज सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम में संगठन विस्तार के तहत नीरज सिंह को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार के तहत नीरज सिंह को जदयू युवा मोर्चा का पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह दायित्व सौंपा गया है.

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने नीरज सिंह को नयी जिम्मेदारी की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले भर में युवाओं को संगठन से जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभायेगा. साथ ही पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारधारा को आम जनमानस तक मजबूती से पहुंचाया जायेगा.

नीरज सिंह के मनोनयन पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि इससे युवा विंग को नयी ऊर्जा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola