पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जानें क्या है मामला

Updated at : 15 Nov 2023 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जानें क्या है मामला

सालखन मुर्मू ने इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमने भगवान बिरसा की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण अनशन पर बैठने का कार्यक्रम तय किया था. लेकिन उससे पहले ही हमें गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को पुलिस ने उसके कदमा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने उसके घर को घेर लिया है. उन्हें घर से कहीं आने जाने की अनुमति नहीं है. सालखन मुर्मू ने इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार साकची स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण अनशन पर बैठने का कार्यक्रम तय किया था.

लेकिन उससे पहले ही हमें हाउस अरेस्ट कर लिया गया. यही कारण है कि आज के कार्यक्रम को हम स्थगित करने के लिए बाध्य हैं. पुलिस की यह कार्रवाई प्रशासन की नकारात्मक और आदिवासी विरोधी रवैया को दर्शाता है. जब प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति और जन्मस्थली जाकर श्रद्धांजलि दे सकते हैं, तो हम लोग नहीं.

Also Read: सालखन मुर्मू बोले- जो दे सरना धर्मकोड, उसी को मिलेगा आदिवासी वोट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola