ePaper

Exam Special Train: टाटा और रांची से पटना के लिए 8 को चलेगी परीक्षा स्पेशल, 8 दिन के लिए 6 ट्रेनें रद्द

Updated at : 06 Jun 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
exam spl train for patna from ranchi and tatanagar

रांची और टाटानगर से पटना के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन.

Exam Special Train: रेलवे ने टाटा और रांची से पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन 8 जून को चलेगी. 8 दिन के लिए 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी.

विज्ञापन

Exam Special Train: रेलवे ने रांची और टाटानगर से एक-एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना के लिए चलाने का निर्णय लिया है. वहीं, 8 दिन के लिए 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही 2 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है.

Exam Special Train रांची और टाटा से पटना के लिए 8 को खुलेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन रांची और टाटा से पटना के लिए 8 जून को प्रस्थान करेगी, जबकि पटना से यह ट्रेन 9 जून को प्रस्थान करेगी. दोनों ट्रेनें गोमो-गया के रास्ते आना -जाना करेंगी.

टाटानगर से सुबह 4:15 बजे खुलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 08109 टाटानगर पटना स्पेशल ट्रेन टाटानगर से 8 जून को शाम के 4:15 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए पटना अगले दिन सुबह 3:00 बजे पहुंचेगी. वहीं, वापसी के क्रम में गाड़ी संख्या 08110 पटना- टाटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना से 9 जून को रात 9:15 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए टाटानगर अगले दिन सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी.

परीक्षा स्पेशल ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस दौरान दोनों ट्रेनों का ठहराव चांडिल, पुरुलिया, भोजूडीह, महुदा, गोमो, कोडरमा और गया स्टेशन पर होगा. ट्रेन में 22 कोच होंगे. गाड़ी संख्या 08639 रांची-पटना स्पेशल ट्रेन रांची से 8 जून को दिन में 2:10 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए पटना उसी रात 23:00 बजे पहुंचेगी.

पटना से 9 जून को रात 9 बजे रांची के लिए खुलेगी यह ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 08640 पटना- रांची स्पेशल ट्रेन पटना से 9 जून को रात्रि 9:00 बजे प्रस्थान करेगी. विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रांची 10 जून को सुबह 05:30 बजे पहुंचेगी. इन दोनों ट्रेनों का ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा और गया स्टेशन पर होगा.

ओडिशा, एर्नाकुलम, उत्तर प्रदेश जाने वाली 6 ट्रेनें 8 दिन के लिए रद्द

ओडिशा में चल रहे रेलवे के विकास कार्यों की वजह से दक्षिण-पूर्व रेलवे ने छह ट्रेनों को 7 से 15 जून (8 दिन) तक रद्द कर दिया है. वहीं, दो ट्रेनों को डायवर्ट, जबकि एक ट्रेन को पांच दिनों के लिए दो घंटे के लिए री-शिड्यूल किया है.

7 से 14 जून तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 7 जून से 14 जून तक रद्द रहेगी.
  • 18216 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 8 जून से 15 जून तक रद्द रहेगी.
  • 08169 झारसुगुड़ा-संबलपुर पैसेंजर ट्रेन 7 जून से 14 जून तक रद्द रहेगी.
  • 08170 संबलपुर-झारसुगुड़ा पैसेंजर 7 से 14 जून तक रद्द रहेगी.
  • 08171 झारसुगुड़ा-संबलपुर पैसेंजर 7 से 14 जून तक रद्द रहेगी.
  • 08172 संबलपुर- झारसुगुड़ा पैसेंजर 7 से 14 जून तक रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट

  • 18189 टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 7 से 14 जून तक टाटा-झारसुगुड़ा, टिटलागढ़-विजयनगरम की बजाय टाटा जरुली, जाखापुरुा-कटक, खुर्दा रोड से विजयनगरम जायेगी.
  • 18190 एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस 6 से 12 जून तक विजयनगरम, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा-टाटा की बजाय विजयनगरम, खुर्दा रोड-कटक, झाखापुरा-जरुली-टाटा होकर चलेगी.

गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन री-शेड्यूल

  • 15208 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस को रेलवे ने 6, 8, 10, 12 और 13 जून को 2 घंटे के लिए री-शेड्यूल करने का फैसला किया है. ट्रेन इन तारीखों पर गोरखपुर से 9:20 बजे खुलेगी.

इसे भी पढ़ें

Train News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें हो गईं हैं रद्द, कुछ के समय बदले, कई के रूट में हुआ बदलाव

Indian Railway News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट में बदलाव

Good News: पुरी-आनंद विहार ट्रेन मुरी होकर चलेगी, रांची-गोड्डा ट्रेन में अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola