jamshedpur news कदमा : कार से धक्का लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

Published at :02 Nov 2024 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur news कदमा : कार से धक्का लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

कदमा बागे बस्ती के पास शुक्रवार देर शाम कार से धक्का लगने से कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक 3 निवासी बिजली मिस्त्री गणेश कुमार ( 40 वर्ष) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कार चालक फरार, प्रसाद खाने दोस्त के घर गया था गणेश कुमार वरीय संवाददाता, जमशेदपुर कदमा बागे बस्ती के पास शुक्रवार देर शाम कार से धक्का लगने से कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक 3 निवासी बिजली मिस्त्री गणेश कुमार ( 40 वर्ष) की मौत हो गयी. घायल अवस्था में लोगों ने गणेश कुमार को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. धक्का मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. गणेश की मौत से घरवालों की रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक के बहनोई जितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गणेश शुक्रवार की शाम कदमा बागे बस्ती अपने दोस्त के घर प्रसाद खाने गया था. प्रसाद खाने के बाद वह पेशाब करने के लिये सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान आदित्यपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने गणेश को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इधर, पुलिस कार का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola