PHOTOS: हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की टीम, जमशेदपुर में झामुमो ने एनएच-33 को किया जाम

प्रवर्तन निदेशालय की टीम 29 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर पहुंची, तो झारखंड में इसका जोरदार विरोध हुआ. झामुमो कार्यकर्ताओं ने रांची से लेकर जमशेदपुर तक प्रदर्शन किया.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सोमवार (29 जनवरी) को सुबह-सुबह पहुंच गई. जैसे ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने झारखंड में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

राजधानी रांची में राजभवन के सामने प्रदर्शन किया गया. केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी की गई. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) को झामुमो कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया.

जमशेदपुर में पारडीह से लेकर बॉम्बे चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. दरअसल, झामुमो कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर रांची-टाटा मार्ग पर बैठ गए, जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया.लोकत
Also Read: हेमंत सोरेन आवास पर ईडी की टीम, झामुमो ने कहा- माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश
सड़क को जाम कर रहे झामुमो कार्यकर्ता केंद्र पर आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करने और लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी सरकार को अस्थिर करने के आरोप भी लगाए. इनके हाथों में जो तख्तियां थीं- उन पर ऐसे ही नारे लिखे थे.

एक पोस्टर पर लिखा था- केंद्र सरकार हाय-हाय. दूसरे पोस्टर पर लिखा था- लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी सरकार को अस्थिर करना बंद करो. एक और पोस्टर था, जिस पर लिखा था- आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो.
Also Read: हेमंत सोरेन की तरफ से ईडी को ई-मेल : 31 जनवरी को एक बजे आवास पर करें पूछताछ
इतना ही नहीं, प्रदर्शन कर रहे झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी कार्रवाई बंद करो’ की तख्तियां भी थीं. इन लोगों ने एनएच-33 पर हेमंत सोरेन जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे भी लगाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




