East Singhbhum District Football League commenced at Rd Bhatta Bistupur : जिला वॉलीबॉल लीग शुरू, पहले दिन खेले गये छह मुकाबले
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 22 Nov 2025 8:13 PM
पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में शनिवार से रामदास भट्ठा सेंटर मैदान, बिष्टुपुर में 8वीं जिला वॉलीबॉल लीग की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में शनिवार से रामदास भट्ठा सेंटर मैदान, बिष्टुपुर में 8वीं जिला वॉलीबॉल लीग की शुरुआत हुई. पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग में तीन-तीन मैच खेले गये. पुरुष वर्ग के पहले मैच में मंगल सिंह क्लब ने सोनारी स्पोर्टिंग क्लब जूनियर को 25-16, 25-13 से हराया. बजरंग सपोर्टिंग क्लब ने शंकोसाइ मानगो को हराया. पुरुष वर्ग के अंतिम मैच में सोनारी स्पोर्टिंग क्लब सीनियर ने एइसीएस जादूगोड़ा को 25-22, 25-18 से हराया. वहीं, महिला वर्ग के मुकाबलों में शंकोसाई मानगो की टीम ने नरवा पहाड़ को 25-20, 25-04 से शिकस्त दी. दूसरे मैच में मानगो शंकोसाई जूनियर टीम ने अमेजॉन क्लब को 25-14, 26-24 से हराया. डीबीएमएस डे-बोर्डिंग की टीम ने सोनारी स्पोर्टिंग क्लब को 25-09, 25-02 से हराया. लीग में कुल 19 टीमें हिस्सा ले रहीं है. मैच का संचालन सुनील कुमार राय, जे अरुण मूर्ति, हरेराम, अमरीक सिंह, जितेंद्र मिश्रा, राकेश महतो, अरशद अली, विवेक भारद्वाज ने किया. फाइनल मैच 24 नवंबर को होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










