ePaper

Diwali 2022: जमशेदपुर में पटाखा बिक्री के लिए चयनित मैदानों की जारी की गयी सूची, देखें यहां

Updated at : 20 Oct 2022 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2022: जमशेदपुर में पटाखा बिक्री के लिए चयनित मैदानों की जारी की गयी सूची, देखें यहां

Diwali 2022: जमशेदपुर में दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय ने प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को रिपोर्ट भेज दी गयी है. भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में खुले मैदान की सूची उपलब्ध करायी गयी है.

विज्ञापन

Diwali 2022: दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय ने प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को रिपोर्ट भेज दी गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद, जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर पालिका, पोटका अंचल कार्यालय, तथा अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में खुले मैदान की सूची उपलब्ध करायी गयी है.

मेला का आयोजन सराहनीय : वर्षा डागा

सिंहभूम चेंबर द्वारा बिष्टुपुर स्थित सभागार में आयोजित ट्रेड फेयर में दूसरे दिन बुधवार को काफी भीड़ रही. समाजसेविका वर्षा डागा ने मेले का भ्रमण कर महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में किये गये मेला आयोजन को मील का पत्थर बताया. गुरुवार को मेले का अंतिम दिन है.

Also Read: फरवरी में मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन करेगा झारखंड चेंबर, पहली बार ट्राइबल समिति बनी
इन मैदानों का हुआ चयन

  • जमशेदपुर अक्षेस : राम मंदिर मैदान सोनारी, गणेश पूजा मैदान कदमा, जी टाउन मैदान बिष्टुपुर, गोलमुरी सर्कस मैदान गोलमुरी, सबुज कल्याण संघ के सामने टेल्को, एन टाइप दुर्गापूजा मैदान टेल्को, संडे मार्केट बिरसानगर, दुर्गापूजा मैदान बारीडीह, फुटबॉल मैदान बागुनहातु, गड्ढा मैदान सिदगोड़ा, श्रम कार्यालय के पीछे का मैदान सीतारामडेरा, हरिजन हाई स्कूल के सामने का मैदान भालुबासा, आमबगान मैदान साकची.

  • पोटका अंचल : कुलडीहा फुटबॉल मैदान, प्रखंड परिसर के पीछे फुटबॉल मैदान, बकरी हाट बाजार, हाता चौक, दुर्गा मंदिर के सामने

  • जुगसलाई नगर परिषद : टाटा पिगमेंट गेट के पास स्थित नव निर्मित पार्क के बगल में

  • मानगो : गांधी मैदान

Also Read: Diwali 2022: रांची में काली पूजा को लेकर तैयारी, इस बार डोरंडा में दिखेगा थाइलैंड का व्हाइट टेंपल

  • घाटशिला अंचल : राजस्टेट मैदान घाटशिला, इंदरा मार्केट मैदान घाटशिला, दाहीगोड़ा सर्कल मैदान घाटशिला, बारी मैदान मऊभंडार, आंचलिक फुटबॉल मैदान महुलिया

  • मुसाबनी अंचल : मुसाबनी मैदान, माइंस स्कूल के बगल वाला मैदान, जादूगोड़ा मार्केट सेंटर वाला मैदान

  • धालभूमगढ़ अंचल : नरसिंहगढ़ हाट के समीप मैदान, धालभूमगढ़ दुर्गा मंदिर के समीप मैदान

  • बहरागोड़ा अंचल : मौजा-ईचडाशोल के लोक निर्माण विभाग का मैदान

  • चाकुलिया अंचल : मौजा-चाकुलिया, खाता नंबर 882, प्लाट नंबर 983 अनाबाद जमीन का किस्म-पुरानी परती वाला मैदान

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola