रेलवे काॅलोनी में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति, कर्मियों में रोष
Updated at : 12 Aug 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन

टाटानगर के रेलवे कॉलोनियों में करीब 20 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है. सप्लाई पानी पीने लायक नहीं है. दूषित पानी से नहाने पर खुजली और चर्म रोग की शिकायतें भी मिल रही है.
विज्ञापन
स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन ने टाटानगर के सहायक मंडल अभियंता को सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर:
टाटानगर के रेलवे कॉलोनियों में करीब 20 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है. सप्लाई पानी पीने लायक नहीं है. दूषित पानी से नहाने पर खुजली और चर्म रोग की शिकायतें भी मिल रही है. स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन शाखा सचिव-निकसन कुमार ने इसकी लिखित शिकायत टाटानगर के सहायक मंडल अभियंता से की है. साथ ही समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे काॅलोनी में बिना फिल्टर किये ही पानी की आपूर्ति हो रही है. सप्लाई पानी में बदबू की भी समस्या है. गंदा व दूषित पानी सप्लाई कर रेलवे कर्मचारी व उनके परिवार के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. रेल कर्मी के परिवार व जनहित में अविलंब फिल्टर पानी आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाये. अन्यथा रेलकर्मी परिवार के साथ विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




