बेटे की बारात लेकर आये पिता की हार्ट अटैक से मौत
निरेन भकत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधकुंडी के सहायक शिक्षक थे
प्रतिनिधि, कालिकापुर
पोटका प्रखंड की कालिकापुर पंचायत के मातकमडीह निवासी निरेन भकत की रविवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गयी. वह अपने बड़े बेटे की शादी कराने बाराती लेकर जमशेदपुर के गोविंदपुर गये थे. वहां उन्होंने एकाएक असहज महसूस करने लगे, तो मातकमडीह लौट गये. यहां से उन्हें टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया. जहां करीब तीन बजे भोर में उनका निधन हो गया. निरेन भकत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधकुंडी के सहायक शिक्षक थे. निरेन भकत के मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गयी. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गये हैं. श्री भकत के निधन पर शिक्षक संघ ने शोक व्यक्त किया है. सोमवार की सुबह में पुत्र जब दुल्हन लेकर घर लौटा, तो मामले की जानकारी हुई.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए