अंश त्रिपाठी के घर गैस संकट दूर, सिलेंडर लेकर पहुंचा एजेंसी कर्मी

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
अंश त्रिपाठी के घर गैस संकट दूर, सिलेंडर लेकर पहुंचा एजेंसी कर्मी

प्रभात खबर की मुहिम एक बार फिर रंग लायी है.

विज्ञापन

प्रभात असर

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से एलपीजी टैंकर शिवालिक को सुरक्षित भारत लाने वाले सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी के घर छाया गैस संकट दूर हो गया है. प्रभात खबर के 27 अप्रैल के अंक में ”होर्मुज से एलपीजी लाने वाले अंश के घर में ही गैस संकट” शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की गई. जिसमें बताया गया कि 24 मार्च को बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से परिवार इंडक्शन चूल्हे पर आश्रित था. खबर का संज्ञान लेते हुए मां काली एचपी गैस वितरक (फदलूगोड़ा) ने तत्काल पहल की. सोमवार सुबह में एजेंसी के कर्मचारी एनएच-33 पारडीह स्थित आशियाना वुडलैंड स्थित अंश त्रिपाठी के आवास पर सिलेंडर लेकर पहुंचे, हालांकि घर पर ताला लटका था. एजेंसी के संचालक नित्या शंकर महतो ने बताया कि कर्मचारियों को सुबह और शाम में उनके घर भेजा गया. पड़ोसियों से पता चला कि पूरा परिवार किसी शादी समारोह में भाग लेने शहर से बाहर गया है. आश्वस्त किया कि जैसे ही परिवार वापस लौटेगा, प्राथमिकता के आधार पर गैस की डिलीवरी कर दी जायेगी.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola