देश परगना बैजू मुर्मू ने सीएम को सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन

माझी परगना महाल धाड़ दिशोम पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने 15 सूत्री एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा.

विज्ञापन

जमशेदपुर:

माझी परगना महाल धाड़ दिशोम पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने 15 सूत्री एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनपर 15 सूत्री मांगों को देखने के बाद विस्तार से चर्चा करने के लिए महाल के प्रतिनिधियों से अलग से बैठक करने की इच्छा जतायी. माझी परगना महाल के प्रतिनिधिमंडल जल्द ही 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर मुख्यमंत्री से 15 सूत्री मांगों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में देश परगना बैजू मुर्मू, देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू, सुरेंद्र टुडू, बिंदे सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola