Coronavirus Update Jamshedpur : XLRI के सभी कोरोना संक्रमित 46 विद्यार्थियों ने दी कोरोना को मात, कैंपस आइसोलेशन में ही हो रहा था इलाज

Published at :01 May 2021 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Update Jamshedpur : XLRI 
के सभी कोरोना संक्रमित 46 विद्यार्थियों ने दी कोरोना को मात, कैंपस आइसोलेशन में ही हो रहा था इलाज

संस्थान प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पिछले दिनों यहां के विद्यार्थियों की कोरोना जांच हुई थी, जिनमें 46 विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये थे. इसके बाद सभी को एक्सएलआरआइ कैंपस में ही आइसोलेशन में रखा गया था.

विज्ञापन

Coronavirus In Jamshedpur, Jharkhand Coronavirus Update जमशेदपुर : अभी जब कोरोना कहर ढाये हुए है, तब निराश हो रहे लोगों के लिए कुछ खबरें सुकून देनेवाली होती हैं. जिन्हें सुनकर अनायास ही राहत मिलती है. एक्सएलआरआइ के 46 विद्यार्थी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गये थे. जिनमें से सभी अब स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट गये हैं.

संस्थान प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पिछले दिनों यहां के विद्यार्थियों की कोरोना जांच हुई थी, जिनमें 46 विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये थे. इसके बाद सभी को एक्सएलआरआइ कैंपस में ही आइसोलेशन में रखा गया था.

एक सप्ताह में सभी हो गये स्वस्थ :

डॉक्टरों द्वारा सभी विद्यार्थियों का उचित इलाज कराया जाता रहा और साथ ही उन्हें मोटिवेट भी किया जा रहा था. करीब एक सप्ताह में सभी ने रिकवर किया. निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गये हैं. प्रबंधन ने कोरोना को लेेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है. कैंपस में बाहरी के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. कैंपस के अंदर ही खाने-पीने के इंतजाम किये गये हैं. सब्जी बेचने वाले को सप्ताह में एक दिन ही पूरी जांच करने के बाद ही इंट्री दी जा रही है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola