Jamshedpur news. एग्रिको से साकची गोलचक्कर और कालीमाटी रोड के जाम को लेकर कांग्रेस चलायेगी आंदोलन : दुबे
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

एग्रीको से साकची गोलचक्कर तक ना फोर लेन बना और ना ही ओवरब्रिज बना
विज्ञापन
Jamshedpur news.
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहर में लगने वाले जाम को लेकर जनांदोलन करेगी. साथ ही आम लोगों के पास जाकर उनको जागरूक भी करेगी. सरकार के नुमाइंदे तक इस मुद्दे को पहुंचाया जायेगा. यह जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम जिला के कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दी. श्री दुबे बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उनके साथ सुखदेव सिंह मल्ली, सामता कुमार, रजनीश सिंह, ऊषा सिंह, नलिनी सिन्हा, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा व इंदूभूषण यादव मुख्य से उपस्थित रहे. प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद और उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने संपादित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जाम से आम लोग त्राहिमाम हो गये है. एग्रीको से साकची गोलचक्कर तक ना फोर लेन बना और ना ही ओवरब्रिज बना. आम जनता भाजपा के कुचक्र का शिकार हो गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










