Jamshedpur news. प्रखंड स्तर पर कांग्रेस आयोजित करेगी जय गांधी, जय भीम, जय संविधान पदयात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
विज्ञापन
Jamshedpur news.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय के चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. नगर निकाय के चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गयी है. नगर निकाय वाले प्रभारी अपने प्रभार वाले क्षेत्रों का दौरा करेंगे. कांग्रेस अभी से ही अपने संभावित उम्मीदवारों का आकलन करेगी. चुनाव दलगत नहीं होंगे, बावजूद इसके प्रयास होगा कि कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़े, जिसका लाभ संगठन को मिलेगा. उक्त बातें श्री महतो ने जमशेदपुर दौरे के क्रम में रविवार को बातचीत के क्रम में कही. बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का फूलों को बुके व शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पदाधिकारियों-प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हए कहा कि पिछले दिनों कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया था. इस अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने-पब्लिक के साथ कनेक्ट पैदा करने जैसे कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई. अधिवेशन में जय गांधी, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड स्तर पर पदयात्रा एवं मार्च निकाल कर 26 जनवरी तक आयोजित किये जाने का कार्यक्रम तय किया गया. बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के तिलक पुस्तकालय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में राकेश कुमार तिवारी, अजय सिंह, खगेन चंद्र महतो, सामंता कुमार, एलबी सिंह, प्रिंस सिंह, सतीश पाल मुंजनी, शफी अहमद खान, ब्रजेंद्र तिवारी, शशि कुमार सिन्हा, संजय सिंह आजाद, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










