Jamshedpur news. जमशेदपुर पूर्वी में चुनाव में हुई हार की समीक्षा, सभी ने गिनाये कारण, मुख्यालय भेजा

Updated:
विज्ञापन

सभी सुझाव एवं विषयों को जिलाध्यक्ष के माध्यम से उच्च पदाधिकारियों एवं पार्टी प्रत्याशी को अवगत कराया जायेगा

विज्ञापन

– पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी –

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन और जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी में हुई चुनावी हार की समीक्षा को लेकर अहम बैठक की. बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संविधान दिवस पर अपनी बातें रखी. फिर जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र का चुनाव समीक्षा सुबह 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चला. इसमें चुनाव संचालन समिति के सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसमें सदस्यों ने बारी-बारी से चुनाव में हार के कारणों पर प्रकाश डाला. सभी सदस्यों का सुझाव एवं विश्लेषण को सूचीबद्ध की गयी. सभी सुझाव एवं विषयों को जिलाध्यक्ष के माध्यम से उच्च पदाधिकारियों एवं पार्टी प्रत्याशी को अवगत कराया जायेगा, जिससे आने वाले समय में हर हाल में संगठन सफल होगी. बैठक में मुख्य रूप से समन्वय समिति के चेयरमैन राकेश तिवारी, चंद्रभान सिंह, मनोहर सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, खगेनचंद्र महतो, सामंता कुमार, अरुण कुमार सिंह, एलबी सिंह, रजनीश सिंह, शशि कुमार सिन्हा, अमरजीत नाथ मिश्र, अशोक कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, अतुल गुप्ता, संजय घोष आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभ��त खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola