स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 : स्कूल, अस्पताल और होटलों में स्वच्छता की जांच शुरू

Updated at : 05 May 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 : स्कूल, अस्पताल और होटलों में स्वच्छता की जांच शुरू

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए होटल, स्कूल, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, बाजार और सोसायटी के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बेहतर रैंकिंग पाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की तैयारी, टीम गठित

अशोक झा , जमशेदपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए होटल, स्कूल, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, बाजार और सोसाइटी के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता शुरू की गयी है. मानकों पर खरा उतरने वाले प्रतिष्ठानों को स्वच्छता की रैंकिंग जारी की जायेगी. जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के आदेश से सिटी मैनेजरों के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. टीम में सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप, रवि शंकर भारती, जॉय गुड़िया, कनीय अभियंता सत्यजीत महतो, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के विशेषज्ञ गीता शामिल हैं.

100 अंकों की है प्रतियोगिता

शहर के सभी अस्पतालों, होटल, स्कूल और होटल, सोसाइटी में आयोजित होने वाली स्वच्छता प्रतियोगिता इस बार भी 100 अंकों की है. टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता की गाइड लाइन के तहत विभिन्न हॉस्पिटल, स्कूलों, सोसाइटी, कार्यालयों का दौरा शुरू कर दिया है. इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में बिंदुवार जांच की जा रही है. जिसमें आधारभूत संरचना, साफ-सफाई और फीडबैक के आधार शामिल हैं. जिसके तहत इन्हें नंबर दिया जायेगा. इसमें निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले परिसर पुरस्कृत किये जायेंगे.

इस बार ट्रिपल आर है स्वच्छता का आधार

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का आधार ट्रिपल आर (रीयूज, रीड्यूज, री-साइकिल) है. इस बार कुल 9500 अंक में से 60 फीसदी यानी 5705 अंक सर्विस लेवल प्रोग्रेस, 26 फीसदी यानी 2500 अंक सर्टिफिकेशन और 14 फीसदी यानी 1295 अंक मास मूवमेंट के लिए निर्धारित हैं. सेवा स्तर प्रगति के अंतर्गत वेस्ट का कलेक्शन, वेस्ट का उचित डिस्पोजल, री-साइकिल और री-यूज, लिगेसी वेस्ट का निपटान, सफाई मित्रों की सुरक्षा और नागरिक प्रतिक्रियाओं पर विशेष बल, स्कूलों में स्वच्छता और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए स्कूलों में साफ- सफाई, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था, स्कूलों से निकलने वाले गीले-सूखे और तरल अपशिष्टों का सुरक्षित निपटान है. इस बार देश के कुल 4800 शहर इसमें भाग ले रहे हैं. स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 9वां संस्करण है.——-

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में पूरे राज्य में अव्वल था जमशेदपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों में पूरे झारखंड में अव्वल स्थान प्राप्त किया था. साल 2019 से लगातार पांचवीं बार जमशेदपुर पूरे झारखंड में पहले स्थान पर कायम रहा. जमशेदपुर शहर को ओडीएफ प्लस प्लस एवं थ्री स्टार सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ. जबकि दूसरी श्रेणी एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पूरे देश में जमशेदपुर का 43वां और ओवरऑल देशभर में 78 वां रैंक था. इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

1. स्वच्छ अस्पताल – 05

2. स्वच्छ हाउसिंग सोसाइटी – 11

3. स्वच्छ होटल- 13

4. स्वच्छ बाजार – 10

5. स्वच्छ सरकारी कार्यालय – 05

6. स्वच्छ विद्यालय, कॉलेज – 12 कोट

शहरवासी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें. सभी के संयुक्त प्रयास से ही शहर साफ- सुथरा व स्वच्छ होगा. कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola