चांडिल में 6 से 12 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक के कारण ये ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले यहां देखें अपडेट
ट्रेन (Canva image)
Chandil Rolling Block : चांडिल में 6 से 12 जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और रीशेड्यूल किया है. यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित ट्रेन समय-सारिणी देखने की अपील की गई है.
जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट
आपके शहर में
Chandil Rolling Block : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत चांडिल में सोमवार (6 जुलाई) से 12 जुलाई तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) द्वारा स्वीकृत इस ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत और अनुरक्षण कार्य किया जायेगा. इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन के अनुसार कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को आंशिक रूप से समाप्त और रीशेड्यूल किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन बदलावों को देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाए.
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
- आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) : 06, 08, 09, 10 और 12 जुलाई.
- आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ( 68090-68089) : 07, 10 और 12 जुलाई.
- आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078) : 06 और 09 जुलाई.
- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) : 06 और 09 जुलाई.
- टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056) : 08 और 11 जुलाई.
शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन
- टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू (68056-68060) : 07, 10 और 12 जुलाई को आद्रा में ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी. आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी.
- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) : 08, 10 और 11 जुलाई को आद्रा में समाप्त और शुरू होगी. आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच परिचालन बंद रहेगा.
- चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू (18116-18115) : 07, 10 और 12 जुलाई को महुदा तक ही जाएगी. महुदा-गोमो-महुदा के बीच रद्द रहेगी.
- आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060) : 08 और 11 जुलाई को आसनसोल के बजाय आद्रा से खुलेगी.
- आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055) : 08 और 11 जुलाई को आद्रा में समाप्त होगी. आद्रा-टाटानगर के बीच रद्द रहेगी.
बोकारो: आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 6 से 12 जुलाई तक कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. कई ट्रेनों के समय और मार्ग में भी बदलाव किया गया है. यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेट जरूर जांच लें.#Bokaro #IndianRailways #TrainUpdate #Jharkhand #PrabhatKhabarJharkhand
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 5, 2026
देरी से चलेंगी यह ट्रेनें
- खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035) : 06, 09 और 10 जुलाई को खड़गपुर से एक घंटा विलंब से खुलेगी.
- हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) : 07 जुलाई को हटिया से एक घंटा और 08 व 11 जुलाई को दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी.
यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा
यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए