ePaper

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में महिला से चेन छिनतई, एक घंटा बाद पहुंची पुलिस, आक्रोश

Updated at : 27 Feb 2026 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : सिदगोड़ा में महिला से चेन छिनतई, एक घंटा बाद पहुंची पुलिस, आक्रोश

Jamshedpur News : शहर में इन दिनों छिनतई गिरोह काफी सक्रिय हैं. गिरोह द्वारा लगातार शहर के अलग-अलग इलाके में वारदात को अंजाम दिया जा रहा है.

विज्ञापन

शहर में 12 दिनों में सात महिलाओं के साथ हुई घटना, गोली भी चल चुकी है

Jamshedpur News :

शहर में इन दिनों छिनतई गिरोह काफी सक्रिय हैं. गिरोह द्वारा लगातार शहर के अलग-अलग इलाके में वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. जिससे महिलाओं में डर का माहौल है. गुरुवार को सिदगोड़ा कालू बगान जेपीएस स्कूल के पास पैदल बाजार से घर लौट रही कांति देवी के गले से सोने की चेन छीनकर दो बदमाश फरार हो गये. घटना के बाद कांति देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जिसके बाद आसपास के लोग जुटे, मगर, तबतक बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे. घटना रात करीब पौने आठ बजे की है. कांति देवी के अनुसार वह पैदल घर जा रहीं थीं. इसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीन लिया. चेन सात से आठ ग्राम की थी.

एक घंटा बाद पहुंची पुलिस

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया. घटनास्थल से सिदगोड़ा थाना की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है. लेकिन पुलिस को पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया. पुलिस की इस सुस्ती से लोगों में आक्रोश व्याप्त था. स्थानीय लोगों के अनुसार सिदगोड़ा में पिछले पांच दिनों में छिनतई की दूसरी घटना घटी है. गत 21 फरवरी को सिदगोड़ा पोस्ट ऑफिस के पास पल्सर पर सवार दो बदमाश ने महिला से चेन छिनतई कर ली थी. लोगों द्वारा खदेड़ने पर बदमाशों ने गोली चला दी थी. उक्त मामले में भी पुलिस अबतक बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है.

हाल के दिनों में हुई छिनतई की घटना

12 फरवरी : सोनारी कागलनगर में जयश्री बोस से चेन की छिनतई18 फरवरी : काशीडीह लाइन नंबर-10 में अनिता चौधरी से चेन की छिनतई कदमा बीएच एरिया में चाईबासा की कंचन देवी से चेन की छिनतई

सोनारी कागलनगर में बुजुर्ग महिला से चेन की छिनतई21 फरवरी : सिदगोड़ा पोस्ट ऑफिस के पास महिला से चेन छिनतई व फायरिंग

काशीडीह लाइन नंबर-7 में सुनीता देवी से चेन की छिनतई26 फरवरी : सिदगोड़ा जेपीएस स्कूल के पास कांति देवी से चेन की छिनतई

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola