हेमंत के इशारे पर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर दागी गयी गोलियां : सुधांशु ओझा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा की रांची में आहूत युवा आक्रोश रैली से लौट कर शहर पहुंचे जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर सीधे गोलियां चलायी गयी.

विज्ञापन

राज्यपाल से मिलकर उपायुक्त व डीटीओ की करेंगे शिकायत

जमशेदपुर :

भाजपा की रांची में आहूत युवा आक्रोश रैली से लौट कर शहर पहुंचे जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर सीधे गोलियां चलायी गयी. इस घटना में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, बालूमाथ युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत जमशेदपुर के रितेश सिंह, कृष्णकांत राय समेत दर्जनों युवा कार्यकर्ता घायल हो गये. साकची कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री ओझा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को देखकर सरकार के हाथ पैर फूल गये. जगह-जगह उन्हें रोका गया. इस अलोकतांत्रिक सरकार द्वारा की गयी कार्रवाई, अधिकारियों द्वारा लिये गये फैसलों का भाजपा विरोध करती है. राज्यपाल से मांग करते हैं कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाये. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के उपायुक्त व डीटीओ के खिलाफ भी राज्यपाल से लिखित शिकायत कर बतायेंगे कि इनके द्वारा कार्यकर्ताओं को जबरन रोका जा रहा था. जनता ने तय कर लिया है कि इस सरकार को अगले चुनाव में हटाकर भाजपा की सरकार बनायेंगे. मौके पर पुलिसिया कार्रवाई में घायल बिरसानगर निवासी कृष्णकांत राय, भाजयुमो जमशेदपुर के खेल प्रकोष्ठ के रितेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह प्रभारी अखिल सिंह व अन्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola