भाजपा विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपाईयों ने फूंका हेमंत सोरेन का पुतला

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे 18 भाजपा विधायकों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.

विज्ञापन

निर्णय से लोकतंत्र की हुई हत्या, हेमंत सरकार के हर जोर-जुल्म का होगा हिसाब : सुधांशु ओझा

जमशेदपुर :

झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे 18 भाजपा विधायकों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च कर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजन सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola