VIDEO: भारी बारिश के बीच बीजेपी का परिवर्तन रथ रवाना, कार्यकर्ताओं से ऐसे मिले शिवराज सिंह चौहान

Updated:
विज्ञापन
भारी बारिश के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच शिवराज सिंह चौहान.

BJP Parivartan Rath: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश के बीच बहरागोड़ा से बीजेपी का परिवर्तन रथ रवाना हुआ. कार्यकर्ताओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह.

विज्ञापन

BJP Parivartan Rath Yatra|Jharkhand Assembly Election|झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के झारखंड दौरे के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कोल्हान प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन यात्रा शुरू की. झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहरागोड़ा में भाजपा के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाई. मूसलाधार बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ. शिवराज सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में कोई कमी नहीं रखी. बारिश से बचने के लिए वहां बने शेड में खड़े कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए शिवराज सिंह चौहान खुद आगे बढ़े. छाता लेकर वह शेड में खड़े कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते रहे. बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. झारखंड में हर दिन बीजेपी की 2 प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई जा रही है. परिवर्तन सभाएं हो रहीं हैं. सोमवार को भी बहरागोड़ा के अलावा खूंटी में एक परिवर्तन सभा होगी. खूंटी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान के साथ सेल्फी भी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola