ePaper

पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, बारी मुर्मू और पंकज विजयी

Updated at : 22 Jun 2022 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, बारी मुर्मू और पंकज विजयी

पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बनी है बारी मुर्मू. वहीं, पंकज उपाध्यक्ष बने हैं. दोनों पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी विजया जाधव ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

विज्ञापन

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है. भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष बारी मुर्मू ने अध्यक्ष और भाजपा परसुडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी विजया जाधव की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में बुधवार को शांतिपूर्वक तरीके से जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव संपन्न हुआ. सबसे पहले सभी 27 नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद क्रमश: जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गयी.

दो मतों से विजयी हुईं बारी मुर्मू

जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन जिप सदस्यों ने दावेदारी की. इनमें लखी मार्डी, बारी मुर्मू तथा पार्वती मुंडा ने अपने-अपने परर्चे दाखिल किये. चुनावी प्रक्रिया में सभी 27 जिला परिषद सदस्यों ने अप्रत्यक्ष चुनाव के बाद हिस्सा लिया. तय समय से पहले ही मतदान और मतगणना संपन्न हो गयी. मतगणना में बारी मुर्मू कड़े मुकाबले में दो मतों से विजयी रही. बारी मुर्मू को 13 मत और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी पार्वती मुंडा से 11 मत मिले, जबकि लखी मार्डी को तीन मत मिले.

पांच मतों से पंकज हुए विजयी

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव के बाद समहरणालय परिसर में जिप उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया. इस चुनाव में कविता परमार और पंकज सिन्हा ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की. जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर पांच मतों से पंकज ने जीत हासिल की. पंकज को 16 मत और कविता परमार को 11 मत हासिल हुए.

Also Read: खेती-बारी में महंगाई की मार, लैंपस से खाद-बीज नहीं मिलने से किसानों को हो रही परेशानी

नवनिर्वाचित सदस्यों को दी गयी शुभकामनाएं

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) विजया जाधव द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा के बाद निर्वाचन पत्र प्रदान किया गया एवं शपथ दिलायी. इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सदस्यों तथा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है सभी सदस्य जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को गति देने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अभिषेक कुमार मौजूद रहे.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola