बिष्टुपुर में दो दुकान से 1.90 लाख रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बिष्टुपुर में दो दुकान से 1.90 लाख रुपये की चोरी | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के बिष्टुपुर बाजार में चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर 1.90 लाख रुपये उड़ाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

बिष्टुपुर बाजार में शुक्रवार की रात श्याम जेनरल स्टोर और फल दुकान का ताला तोड़कर कुल 1.90 लाख रुपये की चोरी कर ली गयी. चोर श्याम जेनरल स्टोर के पीछे के हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे. जबकि फल दुकानदार अब्दुल कलाम की दुकान में रखे अलमारी का लॉक तोड़कर रुपये की चोरी की. शनिवार की सुबह दुकानदारों ने जब गल्ला देखा, तो रुपये गायब थे. चोरी की घटना से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं, पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े कर रहे हैं. दुकानदारों ने घटना की सूचना बिष्टुपुर थाना की पुलिस को दी.

पुलिस ने दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इस मामले में पुलिस बाजार में सोने वाले गोरखा नामक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिये थाना ले गयी है. श्याम जेनरल स्टोर के संचालक राकेश कुमार के अनुसार चोर करीब एक लाख रुपये ले गये. दीवार तोड़ने से पूर्व चोरों ने गेट का एक पल्ला भी तोड़ दिया. चोर गल्ला और बैग में रखे रुपये ले गये. बैग में रखे एटीएम व अन्य कागज को छोड़ दिया.

इधर, फल दुकानदार अब्दुल कलाम ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे तक जगे थे. बारिश होने के कारण एक बजे सो गये. सुबह उठे तो ध्यान नहीं गया. जब गद्दीवाले रुपये मांगने पहुंचे तो अलमारी देखा तो कुंडी खुली थी. जिसके बाद पता चला कि रुपये की चोरी हो गयी. अलमारी में 90 से 95 हजार रुपये थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola