संतोष ट्रॉफी में बंगाल ने झारखंड को 4-0 से हराया
jharkhand santosh trophy. बत्तीस बार की चैंपियन पश्चिम बंगाल की टीम ने संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 78वें संस्करण में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.
जमशेदपुर. बत्तीस बार की चैंपियन पश्चिम बंगाल की टीम ने संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 78वें संस्करण में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. शनिवार कल्याणी स्टेडियम (बंगाल) में ग्रुप सी के मैच में पश्चिम बंगाल की टीम ने झारखंड को 4-0 से हराया. बंगाल की टीम ने हाफ टाईम से ठीक पहले मनोटोस माजी के गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. दूसरे हाफ के 65वें और 66वें मिनट में रवि हांसदा के लगातार दो गोल ने झारखंड की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अनुभवी खिलाड़ी नारो हरि श्रेष्ठ ने निर्धारित समय से छह मिनट पहले करते हुए बंगाल को मुकाबले में 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी. इसी ग्रुप के दूसरे मैच में बिहार ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए