किसान दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया ने बांटे 28 करोड़ के ऋण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 6:08 PM
प्रोग्रेसिव किसान यदुनाथ और श्रीमंत मिश्रा को महाप्रबंधक ने किया सम्मानित
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
बैंक ऑफ इंडिया (एफजीएमओ) रांची के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने किसान दिवस पर जमशेदपुर अंचल का शुक्रवार को दौरा किया. बैंक ऑफ इंडिया जुलाई माह को किसान माह के रूप में मना रहा है. बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर अंचल की सभी शाखाओं में किसान दिवस का आयोजन किया गया और ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. किसान दिवस पर कृषि में 2026 लाख, एमएसएमइ में 452 लाख एवं खुदरा में 402 लाख ऋण का वितरण किया गया. इसी क्रम में शुक्रवार (19 जुलाई) को किसान दिवस के रूप में मनाया गया. किसान दिवस का आयोजन घाटशिला होटल में किया गया. इस कार्यक्रम में 250 से अधिक किसानों और स्वयं सहायता समूह ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. जेएसएलपीएस के डीपीएम सुजीत बारी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.महाप्रबंधक ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि बैंक ऑफ इंडिया झारखंड का अग्रणी बैंक है तथा कृषि के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि भारत सरकार किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ आप बैंक शाखा के माध्यम से उठा सकते हैं. केसीसी ऋण ले और समय पर ऋण का भुगतान भी करें और अपने व्यवसाय को और बड़ा करें और बैंक से केसीसी योजना के अंतर्गत अधिक लिमिट प्राप्त करें.इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह को पहले लिंकेज के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ने का आग्रह भी किया. जिस समूह का दूसरा और तीसरा लिंकेज बाकी है, वैसे समूह भी अपना लिंकेज बैंक शाखा में करें. महिला सखियों से लखपति दीदी योजना कि अन्तर्गत बैंक से ऋण प्राप्त करने की भी बात की गयी.
प्रोग्रेसिव किसान यदुनाथ और श्रीमंत मिश्रा को महाप्रबंधक मनोज कुमार ने सम्मानित किया. साथ ही साथ दुर्गा मंडल स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभार्थी अनिल मुर्मू और रविदास के परिवार को दो लाख का चेक बैंक ऑफ इंडिया के लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर सूड लाइफ की तरफ से दिया गया. इस कार्यक्रम में शाखाओं के प्रबंधक, आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्य, एसकेवीके के इंचार्ज रण अभय और एसएमइसीसी के मुख्य प्रबंधक सुर्वी कुमार, जमशेदपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक रवि कांत चौधरी समेत सभी पदाधिकारी-सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. इस योजना का आयोजन जमशेदपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक केएस बी चंद्रमौली, उप-आंचलिक मो अनवर जमाल, एलडीएम संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










