एआरजीसी ने आदिवासी डेवलपमेंट को बराबरी पर रोका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 9:18 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोपाल मैदान में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब (एआरजीसी) और आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के बीच खेला गया जेएसए सुपर डिवीजन लीग का मैच

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोपाल मैदान में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब (एआरजीसी) और आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के बीच खेला गया जेएसए सुपर डिवीजन लीग का मैच 1-1 गोल की बराबरी पर खत्म हुआ. इस बेहद रोमांचक मुकाबले में आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने मैच के 63वें मिनट में विजय सोरेन की गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली. जीत की ओर से बढ़ रही आदिवासी डेवलपमेंट टीम की बढ़त 90वें मिनट तक बरकरार रही. लेकिन, रेफरी द्वारा दिये गये इंजरी टाइम में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब ने वापसी करते हुए मुकाबले में 1-1 गोल की बराबरी हासिल कर ली. एआरजीसी के जमाराम हांसदा ने मैच के (90 3वें मिनट) में गोल किया और अपनी टीम को हार से बचाया. गुरुवार को शिशु डोमकॉम क्लब और सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब के बीच टेल्को में दोपहर साढ़े तीन बजे से मैच खेले जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola