Apr nair league :एपीआर नायर लीग में दलमा टाईगर जीता

Updated:
विज्ञापन
Apr nair league :एपीआर नायर लीग में दलमा टाईगर जीता

जमशेदपुर. मानगो में आयोजित एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को अंडर-15 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मानगो में आयोजित एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को अंडर-15 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये. इसमें दलमा टाईगर की टीम ने दलमा एकादश को 4 विकेट से हराया. दलमा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन बनाए. अनिक ने 42 रन की पारी खेली. दलमा टाईगर की ओर अभिरूप मिश्रा ने छह विकेट लिये. जवाब में दलमा टाईगर की टीम ने 15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया. चाहत ने 43 व अंश ने 45 रन बनाए. अभिरूप मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच रहे. समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने अभिरूप को पुरस्कृत किया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola