ePaper

टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

Updated at : 08 Aug 2021 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

टाटा स्टील अप्रेंटिस बहाली, 2021 में आवेदन करने की तिथि को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. पहले 10 अगस्त, 2021 तक ही आवेदन की अंतिम तारीख थी. अब 5 दिन बढ़ने से कई इच्छुक अभ्यर्थी को मौका मिलेगा. अब तक करीब 5000 आवेदन जमा हो चुके हैं.

विज्ञापन

Tata Steel Jobs, Jharkhand News (विकास श्रीवास्तव, जमशेदपुर) : टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख में बदलाव हुआ है. अब 15 अगस्त, 2021 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. जब बहाली निकाली गयी थी, तो 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गयी थी. लेकिन, प्रबंधन ने आवेदन करने के लिए 5 दिनों का समय बढ़ा दिया गया है. इस परीक्षा के लिए इंप्लाई वार्ड के अलावा नन इंप्लाई वार्ड के बच्चों को भी मौका मिला है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल CBSE, ICSE, झारखंड बोर्ड समेत अन्य बोर्ड की 10वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी इसमें आवेदन कर सके इसलिए आवेदन की तारीख को बढ़ाया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कई तरह के कागजात की मांग आवेदन के साथ की गयी है जिसमें समय लग रहा था. इस बात को प्रबंधन ने महसूस किया और उसके बाद आवेदन की तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया गया.

मालूम हो कि अब तक करीब 5 हजार विद्यार्थियों ने अप्रेंटिस बहाली के लिए आवेदन कर चुके हैं. अभ्यर्थी टाटा स्टील के ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन साइट पर आवेदन के लिए कोई समय का निर्धारण नहीं है, बल्कि 24 घंटे यह सेवा आरंभ है. यह बहाली जमशेदपुर प्लांट के अलावे आरएम साइट के लिए भी निकाली गयी है.

Also Read: टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 4100 से अधिक आया आवेदन, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
10वीं पास कर्मचारी आश्रित और गैर कर्मचारी बच्चों के लिए है यह बहाली

टाटा स्टील में दो वर्ष बाद निकली इस बहाली में टाटा स्टील कर्मचारी के मैट्रिक (मैथ, इंग्लिश, साइंस के साथ) पास बेटे, बेटी, बहू, दामाद, पत्नी आवेदन कर सकते हैं. वहीं, गैर कर्मचारी बच्चों के लिए मैथ, इंग्लिश, साइंस के साथ मैट्रिक में 70 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है.

तीन चरणों में होगी परीक्षा

ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए तीन चरणों में परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी. इसमें पास अभ्यर्थयों का पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होगा. इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार होगी. टेस्ट आगामी 16 से 27 अगस्त, 2021 तक लिया जायेगा.

मिलेगा स्टाइपेंड

यह 2 वर्ष का ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा. अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत प्रशिक्षु अभ्यर्थियों को निर्धारित स्टाइपेंड की राशि मिलेगी. शहर से बाहर वाले चयनित अभ्यर्थियों को रहने के लिए हॉस्टल व फूडिंग की व्यवस्था नि:शुल्क दी जायेगी.

Also Read: टाटा स्टील में अप्रेंटिसशिप की निकली बहाली, इंप्लाई वार्ड के अलावे नन इंप्लाई के बच्चे भी कर सकते हैं आवेदन
ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन की करना है. इसके लिए टाटा स्टील के ऑफिशियल वेबसाइट https:www.tatasteel.com/careers/ पर जाना होगा. यहां Apply for jobs/internship सलेक्ट करना होगा. उसमें एप्लिकेशन फॉर्म मिलेगा जिसे भर कर अपलोड कर देना है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola