अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी में खेलेंगी शहर की अनुष्का परमार
CRICKET : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बीसीसीआइ की ओर से महिला अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी का आयोजन 24-30 अक्तूबर तक जायेगा
जमशेदपुर. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बीसीसीआइ की ओर से महिला अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी का आयोजन 24-30 अक्तूबर तक जायेगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए जमशेदपुर की युवा ऑलराउंडर अनुष्का परमार का चयन इंडिया-ए में हुआ. हाल ही में संपन्न अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी में अनुष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. अनुष्का परमार एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी भी हैं. अनुष्का के अलावा झारखंड की ओर खिलाड़ी धनबाद की आनंदिता किशोर का भी चयन इस टूर्नामेंट के लिए हुआ. जूनियर क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करने वाली आनंदिता के पास बड़े मुकाबले में दमखम दिखाने का माद्दा है. आनंदिता किशोर इस चैलेंजर्स ट्रॉफी में इंडिया-सी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. प्रतियोगिता इंडिया-ए, बी, सी व डी टीमें खेलेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए