आंध्रा स्पोर्टिंग ने ग्राम विकास केंद्र को 5-2 से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 10:59 PM
जमशेदपुर. गोपाल मैदान में शनिवार को खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में आंध्रा स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने ग्राम विकास केंद्र को 5-2 से हराया.
जमशेदपुर. गोपाल मैदान में शनिवार को खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में आंध्रा स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने ग्राम विकास केंद्र को 5-2 से हराया. आंध्रा की ओर से शिवचरण मांझी ने दो, देवेन मुर्मू, विवेक विशाल और फुद्दू हेंब्रम ने एक-एक गोल किया. ग्राम विकास केंद्र के घांसीराम मुर्मू ने दो गोल दागे. वहीं, टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन लीग ग्रुप-बी के मैच में सरना डॉटकॉम फुटबॉल क्लब ने यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी को 4-0 से हराया. सरना डॉटकॉम की ओर से प्रेम मुर्मू ने दो, रामचंद्र मुर्मू व संग्राम सोरेन ने एख-एक गोल किया. इधर आर्मरी मैदान, बिष्टुपुर में विजन एपेक्स व कातिन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. विजन एपेक्स के संजू कुजूर ने दो गोल किये. कातिन की ओर से सुभाष व जागरण सबर एक-एक गोल करने में कामयाब रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










