भगवान बालाजी ने शेष वाहन पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

Updated at : 20 Jun 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान बालाजी ने शेष वाहन पर सवार होकर किया नगर भ्रमण

आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर बिष्टुपुर में ब्रह्मोत्सव का आयोजन

विज्ञापन

जमशेदपुर. आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर बिष्टुपुर में आयोजित ब्रह्मोत्सव में गुरुवार को भगवान बालाजी ने शेष वाहन (शेषनाग) पर सवार होकर नगर भ्रमण किया. संध्याकाल में भगवान की शेष वाहन पालकी निकली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कीताडीह स्थित भगवान गौरी मंदिर गयी. जहां भगवान बालाजी की पूजा की गयी. सामूहिक आरती हुई. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. नगर भ्रमण के दौरान रास्ते भर गोविंदा गोविंदा के जयकारे लगते रहे. भगवान को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी भी की.

पंचामृत से हुआ अभिषेक

पुन: भगवान की पालकी उसी रास्ते से होते हुए राम मंदिर बिष्टुपुर पहुंची. भगवान की पुन: पूजा हुई और विधि-विधान के साथ भगवान को शयन दिया गया. सुबह नादेश्वर से बालाजी भगवान की सुप्रभात सेवा हुई. नित्यकटला पूजा हुई. दूध, दही, गन्ना रस, मधु आदि से पंचामृत अभिषेक हुआ. पूजा अनुष्ठान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बीडी गोपाल कृष्णा, कार्यकारी अध्यक्ष जम्मी भास्कर, महासचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ. इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष सीएच रमणा राव, गंगा मोहन, वाई श्रीनिवास, महेश राव, नानजी, एम चंद्रशेखर, नागेश, नरसिंह राव, पी कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे. 21 जून को भगवान बालाजी वाहन पर हनुमंत वाहन पर सिदगोड़ा बालाजी मंदिर जाएंगे. जहां विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola