ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के कोल्हान परिषद की ओर से बारीगोडा यूनियन ऑफिस से रैली निकला गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर .

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के कोल्हान परिषद की ओर से बारीगोडा यूनियन ऑफिस से रैली निकाली गयी. राज्य सचिव कॉम अंबुज कुमार ठाकुर, सत्येंद्र सिंह,निगमानंद पॉल और विक्रम कुमार के नेतृत्व में निकली रैली में महिलाएं और पुरुष कामगार लाल झंडे के साथ नारे लगाते शामिल हुए. जुलूस स्टेशन, जुगसलाई, बिष्टुपुर होते हुए साकची शहीद स्थल पहुंची यहां शहीदों की वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कॉमरेड हीरा अरकने, कॉमरेड जफर खान, कॉमरेड धनंजय शुक्ला ,कॉमरेड सोनू सेठी,कॉमरेड मनोज ठाकुर ने जुलूस का स्वागत किया. इसके उपरांत रैली गोलमुरी, टेल्को होते बारीगोड़ा यूनियन ऑफिस पहुंच सभा में तब्दील हो गयी. अंबुज ठाकुर ने कहा कि आज देश में मजदूरों के हक को छिना जा रहा है. इस दौरान एकजुट होकर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया. मौके पर कॉमरेड मुकेश रजक, शंभू सिंह, ज्वाला प्रसाद, रंजन पांडे, रामजीवन कामत, रत्नेश शर्मा,राम सिंह, रेणु कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola