आफताब हत्याकांड : महिला समेत दो गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
जानकारी देते सिटी एसपी ललित मीना.
जमशेदपुर में बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी आफताब आलम की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने हत्या की योजना बनाई थी और रैकी में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है. मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज है.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर | बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी आफताब आलम की हत्या के मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार को केस का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित मीना ने पत्रकारों को बताया - गिरफ्तार कुलसुम बीबी शातिर बदमाश मो. शाहरुख की पत्नी है. साथ ही मो. समद को गिरफ्तार किया गया है. दोने कैरेज कॉलोनी के रहने वाले हैं. इस मामले में रेकी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद किया गया है. स्कूटी को मो. समद के घर से बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिला कुलसुम बीबी और मो. समद हत्या की योजना में शामिल थे.
घटनास्थल से 10 खोखा व एक जिन्दा गोली बरामद
उन्होंने बताया कि 2 अगस्त की रात घटनास्थल पर मो. भोंदू समेत छह युवक बाइक से पहुंचे थे. उनलोगों ने गोलियां चलायी. घटनास्थल से 10 खोखा और एक जिंदा गोली के अलावा मैगजीन बरामद किया गया है. इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इसमें दो डीएसपी समेत कई थाना प्रभारी को शामिल किया गया. एसआईटी की टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई है. इस मामले में कुल 11 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










