शतरंज : शहर के अधिराज मित्रा को मिला 16वां स्थान

Updated:
विज्ञापन
शतरंज : शहर के अधिराज मित्रा को मिला 16वां स्थान

jamshedpur sports news chess. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 17-23 दिसंबर तक 37वीं अंडर-13 बालक व बालिका नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 17-23 दिसंबर तक 37वीं अंडर-13 बालक व बालिका नेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा को बालक वर्ग में 16वां स्थान मिला. टॉप-20 में जगह बनाने वाले अधिराज को छह हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया. इस प्रतियोगिता में अधिराज के अलावा अरिजीत घोष (108वें), अभिज्ञान सिंह (204वें), दीशिता डे (29वें), प्रज्ञा भारद्वाज (39वें), व विद्युषी मुंशी (74वें) ने शिरकत की और झारखंड की दावेदारी पेश की. जमशेदपुर के जयंत भुइंया इस प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका निभाई. इस प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले छह खिलाड़ियों के रेटिंग में भी सुधार हुआ. उक्त जानकारी एनके तिवारी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड ह���. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola