Jamshedpur News : झारखंड में मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे ”आप” कार्यकर्ता : शिवचरण गोयल
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : आम आदमी पार्टी (आप) के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने कहा है कि मात्र दस वर्षों के छोटे से सफर में पार्टी ने राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
विज्ञापन
टुइलाडुंगरी में प्रदेश व जोनल पदाधिकारियों की बैठक, नगर निकाय चुनाव में दम-खम से उतरेगी पार्टी
Jamshedpur News :
आम आदमी पार्टी (आप) के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने कहा है कि मात्र दस वर्षों के छोटे से सफर में पार्टी ने राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. दिल्ली और पंजाब के बाद अब पार्टी गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में तेजी से विस्तार कर रही है. उक्त बातें उन्होंने रविवार को गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्कूल सभागार में आयोजित प्रदेश व जोनल पदाधिकारियों की बैठक में कही. बैठक में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी कुमार राकेश, कोल्हान प्रमंडलीय प्रभारी बिनोद सिंह और पूर्वी सिंहभूम प्रभारी अश्विनी मथान, प्रदेश प्रवक्ता भास्कर सुमन, प्रभात शर्मा, पवन पांडेय, शालीग्राम मिश्रा, सूर्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में कोल्हान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. गोयल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी का मजबूत संगठन बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना होगा. प्रदेश सह-प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी पूरे दम-खम के साथ नगर-निकाय चुनाव मैदान में उतरेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन