00 बावनगोड़ा चौक बागानशाही से रोड नंबर 7 तक बिछेगी नयी पाइप लाइन

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
00 बावनगोड़ा चौक बागानशाही से रोड नंबर 7 तक बिछेगी नयी पाइप लाइन

मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. बावनगोड़ा चौक बागानशाही से लेकर रोड नंबर 7 तक जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नयी पाइप लाइन बिछायी जायेगी. पूरे क्षेत्र में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन बिछाने और उन्हें आपस में जोड़ने का कार्य जल्द शुरू होगा. उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि कार्य आदेश मिलने के बाद संबंधित संवेदक को छह माह के भीतर पाइप लाइन बिछाने और जोड़ने का काम पूरा करना होगा. इस योजना से न केवल पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि क्षेत्र के लोगों को नियमित अंतराल पर पर्याप्त दबाव के साथ पानी मिल सकेगा.

वर्तमान में झेलनी पड़ रही है किल्लत

वर्तमान में बावनगोड़ा चौक और बागानशाही के कई हिस्सों में जलापूर्ति की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के मौसम में जलस्तर नीचे जाने के कारण चापाकल भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों या टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है.

हजारों की आबादी को मिलेगा लाभ

नयी पाइप लाइन के बिछने से वार्ड नंबर 8 की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. करीब 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र के सैकड़ों घरों में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी. नगर निगम का लक्ष्य है कि पाइप लाइन विस्तार के जरिये अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाये, जिससे लोगों को जल संकट से स्थायी मुक्ति मिल सके.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola