Jamshedpur news. जुगसलाई के शफीगंज मोहल्ला के लिए नयी पाइपलाइन बिछेगी
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
प्रभावित इलाकों के घरों तक पानी की आपूर्ति सीधी और सुचारू रूप से पहुंच सकेगी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
शहीद ठाकुरजी पाठक कल्याण समिति की ओर से राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय छात्र युवा नेता चंद्र पाठक ने जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से संपर्क किया. उन्होंने चार इंच की पानी की पाइपलाइन लगाने की मांग की, जो पानी की टंकी से सीधे शफीगंज मुहल्ला तक जायेगी. इससे प्रभावित इलाकों के घरों तक पानी की आपूर्ति सीधी और सुचारू रूप से पहुंच सकेगी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में समिति के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ द्वारा जुगसलाई नगर परिषद के सामने एक बड़ा आंदोलन किया गया था. इस आंदोलन में जुगसलाई के प्रभावित लोग, कई सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए थे. इसके बाद जुगसलाई के लोगों ने मिलकर शफीगंज मोहल्ले तक सीधी पाइपलाइन लाने का निर्णय लिया था. अधिकारी संदीप पासवान ने बताया कि बारिश के कारण अब तक पाइपलाइन लगाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है, लेकिन जैसे ही वर्षा और पूजा का समय समाप्त होगा, पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










