ePaper

बच्चा चोर की अफवाह मामला : पुलिस ने तेज की कार्रवाई, अब तक छह लोग गिरफ्तार

Updated at : 22 May 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा चोर की अफवाह मामला : पुलिस ने तेज की कार्रवाई, अब तक छह लोग गिरफ्तार

बच्चा चोर की अफवाह में गत गुरुवार को राजनगर के शोभापुर व पदनामसाई गांव में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर जमशेदपुर के बागबेड़ा में हुई तीन युवकों की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राजनगर हत्याकांड […]

विज्ञापन

बच्चा चोर की अफवाह में गत गुरुवार को राजनगर के शोभापुर व पदनामसाई गांव में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर जमशेदपुर के बागबेड़ा में हुई तीन युवकों की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राजनगर हत्याकांड में धरनीधर ज्योतिष तथा तुरुप महतो को गिरफ्तार किया गया है. इन पर चार लोगों की हत्या के साथ-साथ पुलिस पर हमला करने का आरोप है. राजनगर थाना में 21 नामजद व 300 अज्ञात पर केस दर्ज है.


धातकीडीह में दुकानें खुली रहीं, फोर्स ने संभाल रखा था मोर्चा

एक साथ निकली दो भाइयों की अर्थी

बागबेड़ा हत्याकांड के शिकार सगे भाइयों विकास कुमार वर्मा व गौतम कुमार वर्मा का रविवार शाम शहर के जुगसलाई शिव घाट में हजारों लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया. इसके पूर्व उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनूप टी मैथ्यू तथा मंत्री सरयू राय जुगसलाई नया बाजार जाकर मृतकों के परिजनों से मिले. इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को एमजीएम में पोस्टमार्टम करवाया.

24 घंटे में एफआइआर हो : सरयू

मंत्री सरयू राय ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर शनिवार की घटना की जानकारी ली. सरयू राय ने कहा कि धार्मिक स्थल से पथराव किया जा रहा था, पुलिस को उस स्थान को सील कर इसके जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई करनी चाहिए थी. धार्मिक स्थल की कमेटी के लोगों पर 24 घंटे में एफआइआर होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola