Jamshedpur news: 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला स्कूल ऑटो चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के कदमा में 9 साल की बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत के मामले में स्कूल ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान लाल बाबू मिश्रा के रूप में हुई है, जो कदमा के रामनगर का रहने वाला है.

विज्ञापन

मां की नजर पड़ते ही खुली पोल

बताया जा रहा है कि 17 अगस्त को बच्ची स्कूल से ऑटो से घर लौट रही थी. इसी दौरान बच्ची की मां ने खिड़की से देखा कि ऑटो चालक ने बच्ची को आगे की सीट पर बैठाया हुआ है और वह उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत कर रहा है. मां के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची के पिता ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola