जमशेदपुर : खड़े ट्रक से टकरायी टाटा सूमो, एक की मौत, पांच लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

एनएच-33 पर बिरलांग गांव के पास हुआ हादसा जमशेदपुर/चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित बिरलांग गांव के पास टाटा सूमो (जेएच05बीजे-8043) ने खड़े ट्रक (एचआर55एम-1815) में टक्कर मार दी. इससे सूमो पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत युवक की पहचान नदीम […]
विज्ञापन
एनएच-33 पर बिरलांग गांव के पास हुआ हादसा
जमशेदपुर/चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित बिरलांग गांव के पास टाटा सूमो (जेएच05बीजे-8043) ने खड़े ट्रक (एचआर55एम-1815) में टक्कर मार दी. इससे सूमो पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत युवक की पहचान नदीम आलाम (25) निवासी आजाद नगर (जवाहर नगर) के रूप में हुई. घायलों में आकिब जावेद, मो शमसुद्दीन, मोहम्मद इबरार, मो मुश्ताक और मो ताज शामिल हैं. घायल जमशेदपुर के आजाद नगर रोड नंबर 13 के रहने वाले हैं.
घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर लाया गया. दुर्घटना में घायल आकिब जावेद और शमसुद्दीन की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. अन्य घायल एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं. घायल ताज ने बताया कि सभी दुबई जाने के लिए इंटरव्यू देने रांची गये थे. उन्हें परसुडीह मखदमपुर की एक एजेंसी ने रांची भेजा था. रांची से इंटरव्यू देकर लौटने के दौरान बिरलांग गांव के पास एक खड़े ट्रक में सूमो के चालक ने टक्कर मार दी. इससे सभी घायल हो गये. इसके बाद घटना की जानकारी चौका पुलिस को मिली. एएसआइ महेन्द्र उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया. मृतक के शव को चौका थाने में रखा गया है. घटना के बाद एनएच-33 पर जाम लग गया. इसके कारण एनएच-33 के दोनों ओर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारने के कारण टाटा सूमो पर सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि पांच युवक घायल हैं. मृतक नदीम आलम जमशेदपुर का रहने वाला है. सभी घायल भी जमशेदपुर के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
अंजनी कुमार, थाना प्रभारी, चौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




