डिमना चौक से निकली 80 KM की "जोहार यात्रा", चाकुलिया में होगा समाप्त

Updated:
विज्ञापन

यात्रा में JMM के झंडे के साथ समर्थक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए झामुमो पूर्वी सिंहभूम ने 'पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन उनुयहार जोहार यात्रा' का आयोजन किया है. यह यात्रा डिमना चौक से शुरू होकर चाकुलिया तक जाएगी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए "पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन उनुयहार जोहार यात्रा" का आयोजन किया गया. जोहार यात्रा की शुरुआत मानगो स्थित डिमना चौक से हुई. यहां से विधायकों और झामुमो नेताओं ने यात्रा रथ को रवाना किया.

यात्रा रवाना होने से पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और आमजन एकत्र हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

डिमना से चाकुलिया तक तय करेगा 80 किलोमीटर का सफर

झामुमो जिला कमेटी के तत्वावधान में निकली यह यात्रा करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चाकुलिया स्थित बिरसा मुंडा चौक तक जाएगी. यात्रा का उद्देश्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष, झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाना है.

नारगा और घाटशिला में होगा ठहराव

जोहार यात्रा के दौरान नारगा, घाटशिला सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 15-15 मिनट का ठहराव होगा. इस दौरान वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बताया कि चाकुलिया पहुंचने के बाद जोहार यात्रा एक विशाल जनसभा में बदल जाएगी. यहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola