सालबनी में सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर, सिर में लगी गंभीर चोट
प्रतीकात्मक तस्वीर.
गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. विश्वकर्मा पूजा के बाद घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं.
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के सालबनी स्थित वृंदावन गार्डन के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एमजीएम थाना क्षेत्र के गोलकाटा गांव निवासी सीमांत भकत (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने तत्काल पुतड़ु टोल प्लाजा की एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया. अस्पताल में युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
गोलकाटा से गालूडीह जाने के दौरान हुआ हादसा
गोलकाटा से गालूडीह जाने के दौरान हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, सीमांत भकत विश्वकर्मा पूजा करने के बाद गोलकाटा गांव से स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच 05 डीवाई 0499 से गालूडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान सालबनी में वृंदावन गार्डन के पास वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. किसी अज्ञात वाहन ने युवक को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं.
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को संभाला. इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया. बताया गया कि दुर्घटना के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहना था. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए