जल्द खुलेगा बहरागोड़ा का ट्रॉमा सेंटर

Published at :21 Apr 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द खुलेगा बहरागोड़ा का ट्रॉमा सेंटर

जमशेदपुर/घाटशिला : बहरागोड़ा स्थित ट्रॉमा सेंटर को जल्द से जल्द खोलने का आदेश स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ प्रवीण चंद्रा ने दिया है. उन्होंने इसे चालू करने में क्या कमियां है, इस पर सिविल सर्जन से बात करने के बाद दूर करने का आश्वासन दिया है. सिविल सर्जन ने बताया कि लगभग तीन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/घाटशिला : बहरागोड़ा स्थित ट्रॉमा सेंटर को जल्द से जल्द खोलने का आदेश स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ प्रवीण चंद्रा ने दिया है. उन्होंने इसे चालू करने में क्या कमियां है, इस पर सिविल सर्जन से बात करने के बाद दूर करने का आश्वासन दिया है. सिविल सर्जन ने बताया कि लगभग तीन साल से ट्रामा सेंटर बन कर तैयार है. उपकरण व स्टाफ की कमी के कारण ट्रामा सेंटर चालू नहीं किया जा सका है,

जबकि ट्रामा सेंटर में पहले से एक सर्जन नियुक्त किया जा चुका है. इस पर डॉ प्रवीण चंद्रा ने कहा कि 15 दिनों के अंदर वहां पर आर्थो व एनेथिसिया के एक-एक डॉक्टर को नियुक्त किया जायेगा, ताकि ट्रामा सेंटर को चालू किया जा सके. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा में ट्रामा सेंटर के खुलने से एमजीएम में कुछ भार कम हो जायेगा. अभी एनएच पर किसी प्रकार की कोई सड़क हादसा होने पर घायलों को एमजीएम अस्पताल लाना पड़ रहा है. वहीं ट्रामा सेंटर खुलने से इस तरह के मरीजों का इलाज किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola