8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अभाविप : डॉ बीबी भुइयां बने महानगर अध्यक्ष ( ऋषि) (संपादित)

अभाविप : डॉ बीबी भुइयां बने महानगर अध्यक्ष ( ऋषि) (संपादित)फ्लैग :::: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महानगर इकाई पुनर्गठन सह सम्मान समारोह वरीय संवाददाता, जमशेदपुरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में महानगर इकाई पुनर्गठन सह सम्मान समारोह आयोजित किया. इसमें डॉ बीबी भुइयां परिषद के महानगर अध्यक्ष व डॉ […]

अभाविप : डॉ बीबी भुइयां बने महानगर अध्यक्ष ( ऋषि) (संपादित)फ्लैग :::: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महानगर इकाई पुनर्गठन सह सम्मान समारोह वरीय संवाददाता, जमशेदपुरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में महानगर इकाई पुनर्गठन सह सम्मान समारोह आयोजित किया. इसमें डॉ बीबी भुइयां परिषद के महानगर अध्यक्ष व डॉ मुदिता चंद्रा, डॉ बीडी सिन्हा, प्रो प्रशांत कुमार, डॉ सविता मिश्र और डॉ दीपंजय श्रीवास्तव को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान महानगर कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गयी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी विमल कुमार जालान व विशिष्ट अतिथि श्रीमन क्लासेज के निदेशक श्रीमन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. उन्होंने युवाओं से अभाविप से जुड़ कर समाज व देशहित में कार्य करने की अपील की. परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, प्रदेश सहमंत्री रवि प्रकाश सिंह, राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य अमिताभ सेनापति, विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो विनोद कुमार, विश्वविद्यालय संयोजक सोनू ठाकुर, जिला प्रमुख डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, सुखदेव सिंह, अमरदीप सिंह गिल, प्रभात शंकर तिवारी, सूरज कुमार, श्वेता कुमारी, संजय रूपांसु, अनामिका सिंह, भाजपा के दिनेश कुमार, पार्षद राजकुमार सिंह, स्वपन मजूमदार, रमेश हांसदा, आरएसएस के अभय सामंत, दिनेश मंडल, स्वदेशी जागरण मंच के राकेश पांडेय, जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ अंगद तिवारी आदि उपस्थित थे.—————-छात्र संघ चुनाव में जीतने वाले सम्मानितसमारोह में इस वर्ष कोल्हान विश्वविद्यालय में संपन्न छात्र संघ चुनाव में जीतने वाले परिषद समर्थित प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा चुनाव में भाग लेने वाले अन्य प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.—————————-पुनर्गठित महानगर कमेटी — महानगर अध्यक्ष : डॉ बीबी भुइयां- उपाध्यक्ष : डॉ मुदिता चंद्रा, डॉ बीडी सिन्हा, प्रो प्रशांत कुमार, डॉ सविता मिश्र, डॉ दीपंजय श्रीवास्तव- महानगर मंत्री : अखिलेश कुमार सिंह- सह मंत्री : मानस ओझा, सूरज कुमार, रोशन सिंह, अमित, प्रियंका कुमारी, नीतीश राय- कार्यालय मंत्री : आनंद कुमार सिंह- कार्यालय सह मंत्री : टिंकू वर्णवाल- कोषाध्यक्ष : चंद्रभूषण यादव- जनजातीय छात्र प्रमुख : आलोक लकड़ा- महानगर छात्रा प्रमुख : कोमल कुमारी- सह छात्रा प्रमुख : शीतल कुमारी गुप्ता, पूजा कुमारी- टीएसवीपी छात्रा प्रमुख : मुकुंद मिलिंद- एसएफडी प्रमुख : गौरव तिवारी- कार्यकारिणी सदस्य : अमित कुमार शर्मा, शुभासु कुमार, ऋतुराज सिंह, तेजेंद्र पाल सिंह, राज वर्मा, दीपपाल चौधरी, महादेव दास, किशोर पाठक, सुकेश रविदास, बादल कुमार, प्रियंका कुमारी, इशिता कुमारी, कामेश्वर प्रसाद- विशेष आमंत्रित सदस्य : रोशन सिंह, रितेश सिंह, विकास चौबे

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel