18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

महिला कांग्रेस सम्मेलन में हंगामा

– प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़े – प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला जमशेदपुर : बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में रविवार को महानगर महिला कांग्रेस सम्मेलन में महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस भीड़ गये. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रीना सिंह ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र झा उर्फ नट्ट झा पर महिला […]

– प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़े

– प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में रविवार को महानगर महिला कांग्रेस सम्मेलन में महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस भीड़ गये. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रीना सिंह ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र झा उर्फ नट्ट झा पर महिला कांग्रेस की उपेक्षा और गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत कैबिनेट मंत्री गीताश्री उरांव से कार्रवाई की मांग की.

प्रत्युत्तर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र कुमार झा ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि महिला कांग्रेस सम्मेलन में बुलाकर इस तरह अपमान करना उचित नहीं है. पार्टी में जो भी महिला कांग्रेस अध्यक्ष बना, उन्हें बराबर का सम्मान मिला. चाहे वह रीना घटक हों या शिखा चौधरी. रीना सिंह को कुछ कहने से पहले सोचना चाहिए. इतना बोलते ही सम्मेलन में हंगामा शुरू हो गया.

मामला बिगड़ता देख प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने सबको समझा कर शांत कराया. इसके बाद सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, कैबिनेट मंत्री गीताश्री उरांव प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा ने बारीबारी से अपने संबोधन में महिला कांग्रेस के सम्मान देने की वकालत की. गीताश्री उरांव ने महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस का कार्यालय शौचालय के बगल से तुरंत हटाने का निर्देश जिलाध्यक्ष को दिया. प्रदेश अध्यक्ष ने तिलक पुस्तकालय की मरम्मत रंगरोगन कर नगर अध्यक्ष का बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel